Samastipur

समस्तीपुर: ट्रिपल म’र्डर कांड मामले में FIR दर्ज, ग्रामीणों ने कहा-पीट-पीटकर की ह’त्या फिर तेजाब डाल चौर के पानी में फेंका श’व

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी बाप-बेटा व भतीजा ट्रिपल मर्डर कांड में आखिरकार पुलिस ने तीन दिनों बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। मृतक नंद लाल राय की पत्नी रेणु देवी के बयान पर भिड़हा गांव के दो नामजद समेत अज्ञात लोगों पर रोसड़ा थाने के हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें भिड़हा गांव के विपिन कुमार राय, उनका पुत्र हसन राय के अलावा अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिकी में लगाया गया है आरोप :

मृतक नंद लाल राय की पत्नी रेणु देवी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 16 अगस्त की शाम उनके पति गुजरात रोसड़ा स्टेशन आये थे। जिन्हें घर लाने के लिए उनका पुत्र मिथिलेश व भतीजा लक्की बाइक से वापस फुलवरिया लौट रहा था। इसी दौरान विपिन राय के डेरा के पास विपिन राय के मूकबधिर भाई का किसी वाहन से ठोकर लग गई थी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जिससे आक्रोश में आकर विपिन राय आदि लोगों ने उनके पति नंद लाल, बेटा मिथिलेश व भतीजा लक्की लोगो ने रॉड लाठी आदि से पीट पीट कर मार डाला। पहचान छिपाने के लिए उन लोगों के शरीर पर तेजाब भी डाल दिया और शव का छिपाने के लिए महिसर चौर के पानी में फेंक दिया।

19 अगस्त को मिला था नंद लाल व भतीजा लक्की का शव :

19 अगस्त को महिसर चौर के पानी में उपलाता हुआ नंदलाल राय व उनका भतीजा लक्की का शव मिला था। जिसके बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया था। लोग तीसरी लाश की तलाश करने लगे। लेकिन शव का कुछ पता नहीं चल सका।

20 को मिला नंद लाल पुत्र मिथिलेश का शव :

20 अगस्त की सुबह पटना से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने महिसर चौर से नंद लाल के पुत्र मिथिलेश का शव बरामद करने में सफलता पाई। परिवार वालों का कहना था कि सभी लोगों के शरीर की हड्‌डी टूटी हुई थी। पहचान छिपाने के लिए शरीर पर तेजाब भी डाला गया था।

भड़का था लोगों का आक्रोश :

बाप -बेटा व भतीजा का शव मिलने के बाद पुलिस के प्रति लोगों का आक्रोश भड़क गया था। लोगो ने शव के साथ सोमवार को करीब सात घंटे तक शिवाजीनगर- रोसड़ा पथ को जाम कर दिया था। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई थी। बाद में रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार के काफी प्रयास से मामला शांत हुआ था। उन्होंने लोगों से निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। तब जाकर लोग शांत हुए।

बाइट :

रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने कहा कि इस मामले में मृतक नंदलाल राय की पत्नी रेणु देवी के बयान पर रोसड़ा थाने में दो नामजद समेत अज्ञात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस घटना में सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट व साक्ष्य से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जल्द ही दूध का दूध और पानी-पानी जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

4 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

8 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

12 घंटे ago