Samastipur

मुर्गीदाना लेकर जा रही ट्रक हुई दुर्घटनाग्रस्त, भारी मात्रा में विदेशी शराब हुई बरामद, कारोबारी फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद गोलवा गांव के पास बुधवार को मुर्गी दाना लेकर जा रही एक ट्रक पलट गई। ट्रक के पलटने पर ट्रक के अंदर से मुर्गी दाना के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब बाहर आ गई। घटना की जानकारी पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक से करीब 50 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। जिसका मूल्य करीब 5 में लाख रुपए आंका जा रहा है।

उधर ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रक का चालक और उस पर सवार कारोबारी वहां मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि ट्रक पर आगे से बड़ी संख्या में मुर्गी दाना और रखा हुआ था, जबकि ट्रक के पीछे विदेशी शराब भरी हुई थी। हादसा होने पर जब ट्रक पलट गई तो मुर्गी दाना के साथ ही शराब का भरा कार्टून बाहर आ गया। वहीं कुछ कार्टून के अंदर रखी शराब की बोतल फूट भी गई। जिससे शराब की महंक से आसपास के लोग चौंक गए। लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी।

माना जा रहा है कि दूसरे राज्य से कारोबारी स्थानीय कारोबारी को शरीब की डिलेवरी देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाते के कारण यह मामला खुल गया। उधर, मोहिउद्दीननगर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि ट्रक से बरामद शराब को जप्त कर लिया गया है। घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। शराब की खेप कहाँ से आयी है इसके बारे में पता लगाया जा रहा है कि कारोबारी किस स्थानीय कारोबारी को डिलेवरी देने के लिए पहुंचे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

17 घंटे ago