Bihar

बिहार: सरकारी इंजीनियर के आवास से भारी मात्रा में शराब बरामद, नशे में धुत चपरासी गिरफ्तार

भागलपुर में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता (Superintendent Engineer) विजय कुमार के आवास से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। जोगसर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित आवास पर छापेमारी की।

इस दौरान पीछे वाले कमरे से दस कार्टन में विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके पर मौजूद चपरासी अमरेंद्र पासवान को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। चपरासी ने थानाध्यक्ष से उलझने की कोशिश भी की। उसने यह भी कहा कि वह जानता नहीं कि यह किसका आवास है। कैसे अंदर चले आए।

छापेमारी दल में शामिल जवानों ने उसे काबू में करने के बाद जीप में बिठाया। दस कार्टन शराब जब्त करने के बाद पुलिस ने इंजीनियर के आवास को सील कर दिया है। छापेमारी की जानकारी पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

पूर्णिया में इंजीनियर का हो गया तबादला

बताया जा रहा है कि इंजीनियर विजय कुमार अधीक्षण अभियंता पद पर तैनात थे। बीते दिनों उनका तबादला पूर्णिया हो गया है। उनका आवासीय परिसर चपरासी अमरेंद्र पासवान की देखरेख में था। छापेमारी में शराब बरामदगी और गिरफ्तारी को लेकर वरीय अधिकारी के निर्देश पर जोगसर थाने में केस दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।

रेलवे के पार्सल से मंगाई जा रही थी शराब

इंजीनियर विजय कुमार के आवास में छापेमारी के दौरान बरामद शराब की जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बरामद शराब के कार्टन के ऊपर रेलवे पार्सल की सील-मुहर लगी मिली है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि रेलवे पार्सल मैन्युअल को धोखा देकर सील बंद कार्टन में शराब कैसे मंगाया जा रहा था।

इसको लेकर जोगसर थानाध्यक्ष ने रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों से संपर्क साधा है। गिरफ्तार चपरासी अमरेंद्र पासवान ने भी पूछताछ में पुलिस को आवासीय परिसर में शराब के भंडारण और बिक्री संबंधी कई चौंकाने वाली जानकारियां दी है। हालांकि, पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

मामले में इंजीनियर विजय कुमार से भी पुलिस टीम ने पूछताछ करने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि इंजीनियर को अपने आवासीय परिसर में अवैध गतिविधियां संचालित होने की भनक भी न लगी हो। सवाल कई हैं, जिनके जवाब के लिए पुलिस टीम बहुत जल्द इंजीनियर विजय कुमार से भी पूछताछ करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago