Samastipur

चार वर्षीय मासूम की ह’त्या मामले में आरोपी महिला को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय उमेश कुमार की कोर्ट ने बुधवार को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चार वर्षीय मासूम की हत्या मामले में हत्यारोपी महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। कोर्ट ने आरोपी विभूतिपुर थाना के कल्याणपुर जगन्नाथपुर निवासी सहदेव श्रीवास्तव की पत्नी अमृता देवी (55) को भादवि 302 में दोषी पाकर सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया।

कोर्ट ने आरोपी को 120बी में भी दोषी करार देते हुए दो वर्ष की सजा तथा तीन हजार रुपए अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की राशि अदा नहीं देने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक रामकुमार एवं बचाव पक्ष से अधिवक्ता सतीकांत साहनी ने अपना-अपना पक्ष रखा। एपीपी रामकुमार ने बताया कि कोर्ट ने बीते 09 अगस्त को ही महिला आरोपी को दोषी करार दिया था।

उन्होंने बताया कि मृतक मासूम दिव्यांशु कुमार की मां किम्मी कुमारी ने विभूतिपुर थाना में कांड सं 168/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी।। जिसमें अमृता कुमारी, शत्रुघ्न श्रीवास्तव व एक नाबालिग को आरोपित किया था। कांड दर्ज होने के बाद से ही आरोपी शत्रुघ्न फरार है। जिस कारण उसका ट्रायल सेपरेट चल रहा है। वहीं नाबालिग आरोपी का मामला जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

2 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

3 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

4 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

4 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

15 घंटे ago