गोपालगंज जिला के हथुआ ब्लॉक के बसडीला गांव निवासी रिटायर्ड कमिश्नर नागेंद्र कुमार सिंह की पुत्री शैलजा ने बीपीएससी द्वारा आयोजित जिला परियोजना प्रबंधक की प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे सूबे में दूसरा स्थान प्राप्त की है। शैलजा की इस सफलता पर परिवार सहित क्षेत्र के लोग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बचपन से मेधावी शैलजा वर्तमान में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पंजाब नेशनल बैंक में डिप्टी मैनेजर पद पर पदस्थापित है। इसके पूर्व दो बैंक सेवाओं में उनका चयन अधिकारी पद पर हो चुका है।
शैलजा ने सेंट जेवियर्स रांची से एमबीए की डिग्री हासिल की है। शैलजा पूरी तरह से शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आती हैं। पिता बीपीएससी के 33वीं बैच के अधिकारी थे। चाचा सत्येंद्र कुमार सिंह बीपीएससी की 38वीं बैच के अधिकारी हैं। जबकि एक चाचा जितेंद्र कुमार सिंह समस्तीपुर रेल मंडल में एडीआरएम पद पर पदस्थापित हैं। स्थानीय लोगों ने शैलजा की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अ राजकीयकृत भगवत ठाकुर इंटर विद्यालय, किशनपुर के…
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…