Samastipur

अशोक चौधरी बने समस्तीपुर जिले के प्रभारी मंत्री, श्रवण कुमार को भेजा गया जमुई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- अशोक चौधरी को समस्तीपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है. इससे पहले वह जमुई और सीतामढ़ी जिले के प्रभारी मंत्री थे. अब वह समस्तीपुर और सीतामढ़ी के जिले के प्रभारी मंत्री रहेंगे. वहीं समस्तीपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार को जमुई जिले का कार्यभार सौंपा गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है.

बता दें कि भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को जब जमुई जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया था तब यह चर्चा होने लगी कि अशोक चौधरी जमुई से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन जमुई के प्रभार से हटते ही सारे कयासों पर विराम लग गया है. इस बात की अब चर्चा हो रही है कि प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी को जमुई सीओ से भिड़ना महंगा पड़ गया है. सीओ की क्लास लगाने के कारण जमुई से हटाकर उन्हें समस्तीपुर और सीतामढ़ी का जिला प्रभारी मंत्री बनाया गया है. अब जमुई के जिला प्रभारी मंत्री की बागडोर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को सौंपा गया है.

पब्लिक को परेशान मत कीजिए, यह लास्ट वॉर्निंग है

अशोक चौधरी ने सीओ से कहा था कि सरकार जो तनख्वाह देती है उससे पेट नहीं भरता है. गलतफहमी में मत रहिए, गलत काम करिएगा, FIR भी करवाएंगे और गिरफ्तार कराके जेल भी भेजेंगे, पब्लिक को परेशान मत कीजिए, यह लास्ट वॉर्निंग दे रहे हैं. मंत्री अशोक चौधरी ने सीओ से कहा था कि आपके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं. ऐसे काम नहीं चलेगा. उन्होंने सीओ को बुलाया और डीएम से पूछा कि इन्ही की शिकायत हैं ना? फिर अशोक चौधरी कहने लगे कि सरकार के पैसे से पेट नहीं भरता? जेल जाना है आपको? कितना दिन हो गया है, जेल जाना चाहते हैं इतनी शिकायत है आपकी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

6 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

7 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

9 घंटे ago