Samastipur

समस्तीपुर में 6 वर्ष बाद फिर से दुहराया इतिहास, शराब तस्कर से मुठभेड़ में BMP हलवदार की गई थी जान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी के प्रभारी नंद किशोर यादव की पटना के IGIMS में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब उनके शव को समस्तीपुर लाने की तैयारी की जा रही है। समस्तीपुर पुलिस लाइन में शव को गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया जाएगा। एसपी विनय तिवारी ने दारोगा के शहीद होने की पुष्टी की है। 2009 बैच के दारोगा नंद किशोर यादव समस्तीपुर में करीब डेढ़ वर्ष से कार्यरत थे। वह अररिया जिला के रहने वाले थे।

दारोगा के शहीद होने की सूचना समस्तीपुर आते ही स्वतंत्रता दिवस पर चल रहे कार्यक्रम को सादे रूप से संपन्न कराया गया। पुलिस लाइन में भी पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने झंडोतोलन के बाद सभी कार्यक्रम को रोक दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मियों के बीच शोक की स्थिति बनी हुई है।

करीब छह साल पहले भी BMP जवान की हुई थी हत्या :

करीब छह साल पहले 28 नवंबर 2017 को जिल के हलई ओपी के इंद्रवारा गांव स्थित केवल स्थान के पास शराब तस्कर व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इसमें पुलिस जवान अनिल कुमार सिंह शहीद हो गए थे। इस घटना में सरायरंजन के तत्कालीन थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी जख्मी हो गए थे। अनिल जहानाबाद जिले के घोसी थाने के पीतांबरपुर गांव के रहने वाले थे। अनिल पर भी बदमाशों ने नजदीक से सीने में गोली चलाई थी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। एक बार पुन: मोहनपुर ओपी प्रभारी नंदकिशोर यादव पर भी बदमाशों ने नजदीक से ही फायर किया है। दोनों घटनास्थल में चार-पांच किलोमीटर का ही अंतर है।

संवेदनशील रहा है इलाका :

आपराधिक घटनाओं को लेकर हमेशा से मोहनपुर, पटोरी, हलई, विद्यापतिनगर, मोहिउद्ददीनगर संवेदनशील रहा है। इस इलाके में शराब कारोबार से लेकर गांजा तस्करी का बड़ा केंद्र रहा है। इस क्षेत्र के अपराधियों के तार सफेदपोश से भी जुड़े है। इससे उनका मनोबाल हाई रहा है। वह पुलिस टीम पर भी गोली चलाने से गुरेज नहीं करते। शराब कारोबारियों के तार बंगाल के दालकोला, झारखंड तक जुड़े हैं। जहां से वह शराब की तस्करी कर समस्तीपुर लाते हैं। इसमें कुछ दिनों पहले मोहिउद्दीननगर के एक बड़े सफेदपोश का नाम आ चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

SDO से वार्ता के बाद ट्रक मालिकों ने समाप्त की हड़ताल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27…

40 मिनट ago

समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…

8 घंटे ago

शटडाउन का वो ‘झूठा दावा’ जिसने बुझा दिया लाइनमैन राहुल का चिराग, चीनी मिल चौक स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का ऑपरेटर फरार

समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS) में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : एक युवती से दोस्ती को लेकर दो युवकों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन घायल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र की तीरा पंचायत के जटमलपुर गांव में बुधवार देर रात…

12 घंटे ago

Facebook, X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं, बिहार में IG-DIG को मिली नई पावर

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने…

12 घंटे ago

FIR तक ही सिमटी समस्तीपुर पुलिस, चोरी की अधिकांश वारदातों में हाथ खाली, शहर में बढ़ती चोरी पुलिस के लिए बनी चुनौती

समस्तीपुर : शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से चोरी की…

12 घंटे ago