Samastipur

समस्तीपुर में बदमाशों ने दरोगा को चेहरे पर बीते रात मार दी थी गोली, पटना में इलाज के दौरान हुए शहीद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में बदमाशों ने एक दरोगा के चेहरे पर गोली मारी दी जिसके बाद इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। गोली दरोगा की आंख के ऊपर लगी थी। घटना के बाद गंभीर हालत में घायल मोहनपुर ओपी प्रभारी नंदकिशोर यादव को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें पटना रेफर किया गया। इसके बाद IGIMS में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। वह अररिया जिले के रहने वाले थे।

बताया गया है सोमवार की देर रात वह पशु चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे थे। इस दौरान पीछा करते हुए वह दूसरे थाना क्षेत्र में घुस गये। जहां बदमाशों ने उनकी आंख के ऊपर गोली मार दी। एसपी विनय तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम लगी हुई है। हालांकि अभी कोई भी पदाधिकारी कैमरे पर बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है की कुछ बदमाशों की गिरफ्तारी भी पुलिस के द्वारा की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

5 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

5 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

6 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

14 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

23 घंटे ago