Samastipur

छात्र संगठन आइसा का 7वां जिला सम्मेलन संपन्न, सुनील पुन: जिला सचिव एवं लोकेश जिला अध्यक्ष चुने गए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में गुरुवार को आइसा का 7वां जिला सम्मेलन हुआ। इसका उद्घाटन शिक्षाविद डॉ. प्रभात कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नई शिक्षा नीति बची-खुची शिक्षा को बर्बाद कर देगा। अब कालेजों में पढ़ाई नहीं, सिर्फ परीक्षा होंगी। परीक्षा के नाम पर गरीब छात्रों से अधिक फीस वसूली होगी। उन्होंने नयी शिक्षा नीति को छात्र विरोधी बताते हुए छात्रों से सड़क पर उतर कर विरोध करने की अपील की।

मुख्य वक्ता भाकपा माले के विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने कहा कि कैंपस डेमोक्रेसी, पढ़ाई, रोजगार के लिए आइसा ने लंबी यात्रा तय की है। उन्होंने मोदी सरकार के अग्निवीर योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि युवाओं को जवानी में ही रिटायर्ड कर बुढ़ापे का मजा दिया जाता है। अतिथि आरबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय झा ने सम्मेलन में आये छात्रों, अतिथियों का स्वागत करते हुए किसी भी विषय पर बहस को फायदेमंद बताते हुए निष्कर्ष निकालकर उसे आगे बढ़ाने की कोशिश को सराहनीय बताया।

सम्मेलन को पर्वेक्षक अजय कुमार, आइसा जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, एसएफआई राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार, एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार आदि ने संबोधित किया। सांठनिक सत्र राज्य पर्यवेक्षक अजय कुमार के देखरेख में हुआ। मौके पर नये सत्र के लिए 29 सदस्यीय नई जिला कमिटी का चुनाव हुआ। सुनील कुमार को पुन: जिला सचिव एवं लोकेश कुमार को जिला अध्यक्ष चुना गया।

उपाध्यक्ष क्रमश: रविरंजन कुमार, दीपक यदुवंशी, जानवी कुमारी, अनील कुमार, अभिषेक चौधरी, सह सचिव क्रमश: द्रख्शा जबीं, दीपक यादव, मो. फरमान, अभिषेक कुमार, संजीव कुमार, कार्यालय सचिव राजू झा, सह सचिव, नीतीश कुमार समेत जितेंद्र सहनी, उदय कुमार, मो. अफरीदी, राहुल कुमार, मो० तौसिफ, नीरज कुमार, अंजली कुमारी, मो. जावेद, रोहित कुमार, गौतम कुमार, दीपक कुमार, बिट्टू कुमार, विशाल कुमार, पिंटू कुमार आदि जिला कमिटी सदस्य चुने गये।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

28 मिनट ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

1 घंटा ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

2 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

4 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

8 घंटे ago