Bihar

मुहर्रम पर पूरे बिहार में अलर्ट, 6 जिलों में अर्द्धसैनिक बल तैनात; सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर

मुहर्रम पर पूरे बिहार में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। राज्य में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है। सभी जिलों को हर स्तर पर एहतियात बरतने के आदेश दिए गए हैं। 6 जिलों- पटना, नालंदा, रोहतास, भागलपुर, सीवान और दरभंगा में अर्द्धसैनिक बल की 6 कंपनियां तैनात की गई हैं। यह जानकारी एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

एडीजी गंगवार ने कहा कि पूरे बिहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी जिलों में बीसैप की 24 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। साथ ही 7 हजार 790 बुनियादी प्रशिक्षु सिपाहियों की भी तैनाती की गई है, जिसमें 5030 पुरुष और 2760 महिला बल शामिल हैं। गृह रक्षकों के 4500 जवान तैनात किए गए हैं।

जिलों में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और अग्निशमन की टीमों को भी पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। मुहर्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर ली गई है। प्रत्येक जिले के एसपी को अपने स्तर पर सभी संवेदनशील स्थलों पर खासतौर से चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है।

एडीजी ने कहा कि ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस निर्धारित शर्तों पर दी गई है। असामाजिक और शरारती तत्वों को सभी जिलों में चिह्नित करके उनसे बॉड भरवाया गया है। सभी जिलों के संवेदनशील तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर अतिरिक्त बल के अलावा मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी, चिकित्सीय दल, एंबुलेंस और अग्निशमन सेवा के दल की तैनाती की गई है। इन स्थलों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सभी जिलों में डीएम और एसपी के संयुक्त आदेश से बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

2 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

3 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

3 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

5 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

5 घंटे ago