Samastipur

समस्तीपुर में युवक को सांप ने डंसा तो उसके पिता ने सांप को ही पकड़ लिया और पहुंच गये सदर अस्पताल, जानें आगे क्या हुआ… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुआरा रोड स्थित एक मुर्गी फॉर्म के पास गुरुवार की रात एक कर्मी को सांप ने डंसा तो वह और उसके पिता ने सांप को ही पकड़ कर सदर अस्पताल पहुंच गये और डॉक्टर से कहा सर इसी सांप ने मुझे काटा है मेरा उपचार कीजिए। सांप को देखने के बाद घबराए कर्मी और डॉक्टर ने युवक का उपचार शुरू किया। आठ वाइल स्नेक बाइट इंजेक्शन दिए जाने के बाद युवक पूर्ण रूप से ठीक हो चुका है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पूर्णिया जिला के रहने वाले विनोद लाल दास का पुत्र अमर दास गरूआरा गांव के दिलीप कुमार की मुर्गी फॉर्म पर काम करते हैं। गुरुवार रात वह अपने डेरा पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर खत्म हो गया जिसके बाद वह गैस सिलेंडर लाने के लिए मुर्गी फॉर्म पर गए। उनके साथ उनका पुत्र अमन और एक और छोटा पुत्र भी साथ में था।

विनोद लाल बताते हैं कि सिलेंडर लेने के बाद बाप बेटे मोबाइल की रोशनी जला कर लौट रहे थे। इसी दौरान मुर्गी फॉर्म के पास अचानक एक विषैले सांप ने उनके पुत्र अमन के बाएं पैर के तलवे में डस लिया। अमन द्वारा चिल्लाने पर उनके पिता विनोद घबराए नहीं उन्होंने तुरंत ही मोबाइल की रोशनी में एक डंडे के सहारे सांप को चाप कर पकड़ लिया जिसे बाद में जुटे लोगों के सहयोग से उसे एक बोरी में बंद कर दिया।

मौके पर पकड़े गए सांप को लेकर विनोद लाल दास अपने पुत्र के साथ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पकड़े गए सांप डॉक्टर और वहां के कर्मियों को दिखाया। सांप देखे जाने के बाद डॉक्टर ने युवक का उपचार शुरू किया। डॉक्टर के अनुसार पीड़ित युवक अब पूरी तरह से स्वस्थ है और खतरे से बाहर है।

बना चर्चा का विषय :

विनोद के हिम्मत की चर्चा चहुंओर हो रही है। बताया गया है कि इस घटना के बावजूद विनोद थोड़ा भी विचलित नहीं हुआ और हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ने में सफलता पाई। सांप देखने में काफी डरावना है। उसे वन विभाग को सौंपने की तैयारी चल रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

5 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

7 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

20 घंटे ago