समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- सावन माह के पहले दिन मंगलवार को भक्त और भगवान के मिलन स्थली विद्यापतिधाम मंदिर में सुबह से ही उगना महादेव पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें जलाभिषेक के लिए लग गई। दिनभर हर हर महादेव के जयकारों से विद्यापतिधाम गुंजमान रहा।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को गंगा जल दुग्ध, बेलपत्र, से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। सावन के पहले दिन होने की वजह से कई श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक भी किया। भगवान भोलेनाथ का पट खुलने के साथ ही मंदिर के पुजारियों ने दैनिक पूजन व भगवान शिव का फूलों से श्रृंगार कर श्रद्धालुओं के पूजन व दर्शन के लिए पट खोल दिया गया। जलाभिषेक व पूजन को लेकर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटी रही।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…