समस्तीपुर/रोसड़ा :- विभूतिपुर पुलिस ने पूर्व से वांछित अपराधी सहित उसके दो सहयोगियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, एक बुलेट, और तीन मोबाइल बरामद किया है।
इस संबंध में संवाददाता सम्मेलन के दौरान रोसड़ा एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि नवंबर महीने में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर स्थित किरण ज्वैलर्स से हथियार के बल पर लूटपाट में शामिल भूईधारा निवासी स्वर्गीय रामचंद्र महतो का पुत्र मनमोहन मुकुंद सोनू उर्फ मनमोहन मुकुंद अपराधिक वारदात अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।
इस बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि यह अपने दो अन्य साथी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूसापुर निवासी सुरेंद्र महतो का पुत्र अभिषेक कुमार व भुईधारा रमनीपट्टी निवासी स्वर्गीय दिनेश महतो का पुत्र रंजीत कुमार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रेकी कर रहा है। सूचना पर एसआईटी टीम को तत्काल एक्टिव करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया गया। वांछित अभियुक्त मनमोहन मुकुंद के खिलाफ पूर्व में विभूतिपुर थाना में और दलसिंहसराय थाना में कांड दर्ज है।
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…
समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…