Samastipur

समस्तीपुर में फिर से चरमराई पुलिसिया व्यवस्था, बीते हफ्ते में जमकर बदमाशों ने मचाया तांडव, यहां देखें दर्जन भर अपराधिक वारदातों का आंकड़ा…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एसपी विनय तिवारी फिलहाल अवकाश पर है। उनके नहीं रहने पर पुलिसिंग व्यवस्था भी ढीली-ढाली हो गयी। जिसके कारण अपराधी बेखौफ होकर एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहा है। वहीं पुलिस अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए खाक छान रही है। लेकिन हाल के दिनों में हुई बड़ी घटना में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। एक हफ्ते से से एसपी विनय तिवारी अवकाश पर है।

सिर्फ पिछले पांच-छ: दिनों बात करें तो जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक के बाद घटना को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दाबों को ध्वस्त करते हुए अपने मंसूबे में सफल हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में हत्या, लूट व छिनतई, भीषण चोरी जैसी कई अपराधिक घटनाएं हो चुकी है। कुछ घटनाओं की लिस्ट Samastipur Town मीडिया ने तैयार की है, नीचे आप भी पढ़े…

यहां देखें लिस्ट :

10 जुलाई : बंगरा थाना क्षेत्र में 10 जुलाई को राजधानी रोड सिरसिया पावर हाउस के पास दिन दहाड़े दलसिंहसराय के युवक सुजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

10 जुलाई: पूसा थाना क्षेत्र में 10 जुलाई की शाम केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय रोड में ई-कार्ट कंपनी के डिलेवरी ब्याय राजेश कुमार के साथ पिस्टल के बल लूट लिया गया। विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्टल के बल से हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस का इसमें भी खाली हाथ है।

10 जुलाई: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 10 जुलाई की देर शाम घर के सामने ही दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दवा व्यवसायी राजेश केजरीवाला से दो लाख रुपए, स्कुटी एवं लैपटॉप को लूट लिया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला।

10 जुलाई : हसनपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश एक शख्स के जेब से पच्चास हजार रुपए निकाल कर फरार हो गए। घटना चीनी मिल पर के शनि मंदिर के समीप की है। पीड़ित रामपुर गांव के कुशों राय है।

11 जुलाई : रोसड़ा थाना क्षेत्र में 11 जुलाई को गांधी चौक पर सीएसपी संचालक से बदमाशों ने दो लाख रुपए लूट लिया। बैंक से रुपए निकासी कर लौट रहे सीएसपी संचालक मो. एकबाल के साथ दिन दहाड़े लूट की घटना से अन्य में अभी भी दतशह है। इसमें भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

11 जुलाई : सरायरंजन थाना क्षेत्र में 11 जुलाई को किशनपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास दिन दहाड़े सीएसपी संचालक से दो लाख रुपए लूट लिया गया था। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज तो कर लिया, लेकिन इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

11 जुलाई : विभूतिपुर थाना क्षेत्र में 11 जुलाई की रात खास टभका उत्तर वार्ड संख्या-11 में राघोपुर टोला स्थित विपिन सिंह के घर से छह लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली गयी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। अपराधिक घटनाओं के कारण इन दिनों विभूतिपुर काफी गर्म है।

12 जुलाई : नगर थाना क्षेत्र में 12 जुलाई की रात एसपी आवास के सामने चोरों ने दो जजों के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी। एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम के द्वारा जांच की गयी। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

12 जुलाई : नगर थाना के ठीक सामने ओवरब्रिज पर आजाद नगर मोहनपुर रोड निवासी संदीप कुमार कर्ण की पत्नी अल्पना सिन्हा के गले से लगभग डेढ़ लाख रुपये के आभूषण छीने।

12 जुलाई : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता में 1.25 लाख के बिजली तारों की चोरी कर ली गयी थी।

13 जुलाई : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत के मथुरापुर घाट के पास बदमाशों ने किसान मदन चौधरी को जख्मी कर चार लाख रुपए लूट लिया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

56 मिनट ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

1 घंटा ago

खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों को नगर आयुक्त ने किया नोटिस

समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

21 घंटे ago