Bihar

बिहार: पकड़ी गई हाथ में पिस्टल लेकर स्टंट करने वाली हंटर क्वीन, 30000 का फाइन और बाइक रजिस्ट्रेशन कैंसल

पटना के मरीन ड्राइव पर हाथ में पिस्टल लेकर खतरनाक स्टंट करने वाली हंटर क्वीन को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा। सोशल मीडिया पर इस लड़की का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पिस्टल के साथ लहरिया कट बाइक चलाते दिखी थी। पकड़ी गई हंटर गर्ल पर 30 हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही पुलिस ने उसकी बाइक को जब्त कर लिया है और एक साल के लिए बाइक का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया है।

दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर हंटर क्वीन नाम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में एक लड़की लहरिया कट बाइक चलाती नजर आ रही थी। पटना के मरीन ड्राइव पर हैरतअंगेज़ स्टंट करने वाली लड़की ने वीडियो बनाकर “हंटर क्वीन” नाम से इंस्ट्रग्राम अकाउंट पर उसे अपलोड किया था। वीडियो में लहरिया गर्ल बाइक पर स्टंट करती नजर आई थी और उसके हाथ में पिस्टल भी दिखा था। लहरिया गर्ल हैरतअंगेज करतब करती और फर्राटे भरती दिखी थी। उसे को ना तो अपनी फिक्र है और ना ही दूसरों की ही कोई परवाह थी। उसकी हरकत को सोशल मीडिया पर देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

हंटर क्वीन के नाम से वायरल इस वीडियो को देखकर पटना पुलिस भी हैरान रह गई थी। पटना के सिटी एसपी वैभव शर्मा ने लड़की के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच करायी जाएगी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने वीडियो की जांच की और हंटर गर्ल को धर दबोचा। पटना पुलिस ने कहा है कि नाबालिग लड़की द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के लिए एमवी एक्ट के तहत 30 हजार रुपया जुर्माना लगाने के लिए जिला परिवन पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। पुलिस ने कहा है कि बाइक को जब्त कर लिया गया है और उसका एक साल का रजिस्ट्रेन रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि लड़की के हाथ में जो हथियार दिखा था वो पिस्टल जैसा दिखने वाला लाईटर है।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

9 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

19 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

19 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

20 घंटे ago