समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- शिवाजीनगर ओपी के काकर गांव में प्रेम प्रसंग में लड़की को भगाने का मामला गांव में तूल पकड़ लिया। जिसको लेकर दो गुटों में हुई मारपीट। शिवाजीनगर ओपी में अपहरण की मामला दर्ज होने के बावजूद लड़की को पुलिस बरामद नहीं कर सकी। इसको लेकर दो समुदायों में तनाव काफी बढ गया और मारपीट हुई। जिसमें पांच व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले को लेकर काकर घाट रोसडा़ पथ को 5 घंटा तक जाम कर दिया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो शिवाजीनगर ओपी, हथौड़ी एवं रोसडा की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काकर घाट पहुंचकर कैंप कर रही है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने 5 घंटों तक उक्त सड़क पथ को जाम रखा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आने की मांग करने लगे पुलिस के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से कार्रवाई किए जाने की आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया।
बताया जा रहा है की ओपी के काकर गांव के दो समुदाय के लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा थाा जो 2 माह पूर्व परवान चढ़ गया। इसी कड़ी में दोनों प्रेमी युगल गांव से अन्य प्रदेश भागकर चले गए। इसको लेकर गांव में पंचायत भी की गई। पंचायत में गांव के कुछ लोगों द्वारा दोनों प्रेमी जोड़े की तलाशी करने के लिए अन्य प्रदेश भेजा भी गया लेकिन बरामद नहीं हो सकी, जिसको लेकर सोमवार को गांव के दो समुदायो के बीच तनाव काफी बढ़ गया।
इसको लेकर डेढ़ माह पूर्व लड़की के पीड़ित पिता के द्वारा ओपी शिवाजीनगर में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस अभी तक लड़की को बरामद नहीं कर सकी। ग्रामीणों को स्थानीय पुलिस को लेकर काफी आक्रोश है। घटना के संबंध में ओपी अध्यक्ष कमल राम ने बताया दो गुटों के बीच मारपीट हुई। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रहा हैै स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर बीडीयो हरि ओम शरण, सीओ प्रिया आर्यनी, अपर थानाध्यक्ष हंसराज राम, एसआई विनोद कुमार थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…
समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…
समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…