Samastipur

प्रेम-प्रसंग में गांव की लड़की को भगा ले जाने के बाद दो समुदायों में हुई मारपीट, स्थिति तनावपूर्ण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- शिवाजीनगर ओपी के काकर गांव में प्रेम प्रसंग में लड़की को भगाने का मामला गांव में तूल पकड़ लिया। जिसको लेकर दो गुटों में हुई मारपीट। शिवाजीनगर ओपी में अपहरण की मामला दर्ज होने के बावजूद लड़की को पुलिस बरामद नहीं कर सकी। इसको लेकर दो समुदायों में तनाव काफी बढ गया और मारपीट हुई। जिसमें पांच व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले को लेकर काकर घाट रोसडा़ पथ को 5 घंटा तक जाम कर दिया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो शिवाजीनगर ओपी, हथौड़ी एवं रोसडा  की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काकर घाट पहुंचकर कैंप कर रही है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने 5 घंटों तक उक्त सड़क पथ को जाम रखा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आने की मांग करने लगे पुलिस के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से कार्रवाई किए जाने की आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया।

बताया जा रहा है की ओपी के काकर गांव के दो समुदाय के लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा थाा जो 2 माह पूर्व परवान चढ़ गया। इसी कड़ी में दोनों प्रेमी युगल गांव से अन्य प्रदेश भागकर चले गए। इसको लेकर गांव में पंचायत भी की गई। पंचायत में गांव के कुछ लोगों द्वारा दोनों प्रेमी जोड़े की तलाशी करने के लिए अन्य प्रदेश भेजा भी गया लेकिन बरामद नहीं हो सकी, जिसको लेकर सोमवार को गांव के दो समुदायो के बीच तनाव काफी बढ़ गया।

इसको लेकर डेढ़ माह पूर्व लड़की के पीड़ित पिता के द्वारा ओपी शिवाजीनगर में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस अभी तक लड़की को बरामद नहीं कर सकी। ग्रामीणों को स्थानीय पुलिस को लेकर काफी आक्रोश है। घटना के संबंध में ओपी अध्यक्ष कमल राम ने बताया दो गुटों के बीच मारपीट हुई। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रहा हैै स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर बीडीयो हरि ओम शरण, सीओ प्रिया आर्यनी, अपर थानाध्यक्ष हंसराज राम, एसआई विनोद कुमार थे।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

2 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

7 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

17 घंटे ago