समस्तीपुर :- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का 21वां जिला सम्मेलन देर शाम तक मिल्लत एकेडमी समस्तीपुर में चला। सांगठनिक सत्र में जिले भर से 70 प्रतिनिधि शमिल रहे। शोक प्रस्ताव जिला परिषद सदस्य अभिषेक आनंद, राजनीतिक प्रतिवेदन जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं सांगठनिक प्रतिवेदन जिला सचिव गौरव शर्मा ने रखा। कुल 18 सदस्यों ने राजनीतिक और संगठनिक प्रतिवेदन के बहस में हिस्सा लिया। दोनों रिर्पोट को सर्वसम्मति से पास की गई।
एआईएसएफ के राज्य उपाध्यक्ष रजनीकांत यादव और राज्य कार्यकारणी सदस्य राकेश कुमार के पर्यवेक्षण में अगले 2 वर्षो के लिए 31 सदस्यीय जिला परिषद एवं 10 सदस्यीय सचिव मंडल का चुनाव कराया गया। जिसमें सुधीर कुमार को पुनः अध्यक्ष, गौरव शर्मा को सचिव, शिवराज यादव, रौशन कुमार, सुजीत कुमार, अभिषेक सिंह को उपाध्यक्ष, अभिषेक आनंद,अजय कुमार, वासुकी गोप को सहसचिव, अर्जुन कुमार कोषाध्यक्ष, चुन्नू कुमार मीडिया प्रभारी चुने गए।
जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने केजी से पीजी तक एससी/एसटी और छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, न्यू एजुकेशन पॉलिसी -2020, शिक्षक बहाली में डोमिसाइल लाने, आरटीईए को के तहत 25% छात्रों को निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित करने, जिले के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने, और जिला में एक विश्वविद्यालय की स्थापना, शैक्षणिक कार्यों में उपयोग होने वाले वस्तु को जीएसटी से मुक्त करने सहित 10 प्रस्ताव नवनिर्वाचित जिला परिषद के समक्ष रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…