समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विद्यालय के निरीक्षण में पहुंचे समस्तीपुर के DM, छात्रों के साथ हुआ सवाल-जवाब तो किसी से सुनी कविता

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय हंसोपुर का निरीक्षण किया गया। यह विद्यालय कक्ष 9 से 12 तक संचालित है। निरीक्षण के समय विद्यालय में प्रथम सावधिक परीक्षा चल रही थी। कुछ वर्गों में कक्षाएं संचालित हो रही थी।

जिलाधिकारी के द्वारा हिंदी कक्षा में पढ़ाए जा रहे मल्लिक मोहम्मद जायसी के बारे में छात्रों से सवाल पूछा गया। इस दौरान एक छात्रा के द्वारा सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता जिला पदाधिकारी को सुनाया गया। जिला पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से विद्यालय के समस्याओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

IMG 20230522 WA0020

IMG 20230604 105636 460

वहीं जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा खानपुर प्रखंड के खानपुर उत्तर पंचायत के रंजीतपुर मौजा में बनने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के 100 बेड के राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास के लिए से चिन्हित एवं स्वीकृत भूमि का निरीक्षण किया गया। यह छात्रावास राज्य स्कीम मद के अंतर्गत भवन निर्माण विभाग के द्वारा बनाया जायेगा।

इसके निर्माण के लिए दैनिक समाचार पत्रों में निविदा निकाली गई है। जिला पदाधिकारी के द्वारा इस छात्रावास के निकट विद्यालयों के बारे में पूछा गया। उपस्थित जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की इस छात्रावास से निकटतम विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा है। यह छात्रावास छात्रों के लिए है। जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित लोगों से खेती-बाड़ी एवं बीज तथा सिंचाई के बारे भी पूछताछ की गई।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230716 WA0031 01

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150