Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर रफ्तार का कहर; सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौ’त, दूसरा ज’ख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्यपथ पर सड़क हादसा होने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगूनिया सूर्यकंठ कोरबध्धा वार्ड  संख्या-38 निवासी सुनील महतो के 20 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है। वहीं जख्मी युवक उसी गांव के केदार राम के पुत्र मिथलेश राम बताए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक से मंगलवार की देर शाम किसी काम से रोसड़ा जा रहे थे। इसी दौरान अंगार घाट थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गई। जिसके बाद अंगारघाट थाने की गश्ती पुलिस जख्मी हालत में दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी तैनात डॉ. पीडी शर्मा ने राजा कुमार को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अंगार घाट से सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही राजा कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 11:00 बजे अंगारघाट पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि सड़क हादसा में राजा कुमार की मौत हो गई। वहीं मिथिलेश राम जख्मी है। इसके बाद वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे।

बता दें कि इन दिनों समस्तीपुर में सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। रफ्तार इस कदर कहर बरपा रहा है कि प्रत्येक दिन एक दो लोगों की मौत सड़क हादसे में हो रही है।अधिकांश घटना तेज रफ्तार से ड्राइविंग करने एवं ओवरटेक करने के चक्कर में हो रहा है। इसके बावजूद घटना को लेकर लोग सतर्क नही हो रहे हैं। जिसके कारण सड़क हादसा की संख्या बढ़ती जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

3 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

3 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

7 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

9 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

18 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

23 घंटे ago