Weather

अगले कुछ दिनों तक समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार में अच्छी बारिश की संभावना नहीं, चढ़ेगा दिन-रात का पारा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में पांच दिनों तक मानसून का प्रभाव कमजोर बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, दिन और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अधिसंख्य स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।

इस बीच डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी की। वरीय मौसम विज्ञानी डा.ए सत्तार ने बताया कि उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है। इस अवधि में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

हालांकि, तराई के एक दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। यह 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। इस अवधि में औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा चलने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

4 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago