Samastipur

रोसड़ा में मठ की विवादित जमीन को लेकर दो गुटों में झड़प के दौरान कई जख्मी, दो बाइक को किया आग के हवाले

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा गांव में रविवार की देर शाम मठ की विवादित जमीन को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कई लोगों के जख्मी होने की सूचना है। इस दौरान गुट विशेष के लोगों ने दो बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसे बाद में पुलिस ने उसे बरामद किया है। बाइक को आग लगाने का भी प्रयास किया गया है। घटना की सूचना पर रोसड़ा पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व भी वहां से मारपीट कर रहे लोग फरार हो गए।

घटना के संबंध में बताया गया है कि बलहा गांव में मठ की जमीन पर कुछ दुकानें बनी हुई है, जिस दुकान के किराए को लेकर एक पक्ष बालकृष्ण झा उनके समर्थक तथा दूसरे पक्ष शंभू झा और उनके समर्थकों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। करीब 6 माह पूर्व भी इन दोनों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। जिसमें 3 लोगों को जेल भेजा गया था।

बताया गया है कि रविवार शाम बालकृष्ण झा के समर्थकों ने अचानक शंभू झा पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों ओर से मारपीट की घटना हुई। इस दौरान खदेड़ा-खदेड़ी में दो लोगों की बाइक मौके पर ही छूट गई, जिसे लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें आग भी लगा दी। बाद में मामले की जानकारी रोसड़ा पुलिस को मिली तो रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां से सभी लोग फरार हो गए।

पूर्व में 3 लोग गए थे जेल :

बताया गया कि करीब 6 माह पूर्व बालकृष्ण झा और शंभू झा के बीच मठ की जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट की घटना हुई थी। उस मामले में बालकृष्ण झा समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया गया कि बालकृष्ण झा के समर्थकों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

वहीं इस मामले को लेकर रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि बलहा गांव में मठ की जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। उसी विवाद की कड़ी में रविवार की देर शाम पुनः मारपीट की घटना सामने आई है। दो बाइकों को भी क्षतिग्रस्त करने की सूचना है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। आवेदन के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुए विवाद के बाद 3 लोगों को जेल भेजा गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

13 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

13 घंटे ago