Samastipur

नए DRM विनय श्रीवास्तव ने समस्तीपुर मंडल कार्यालय में दिया योगदान, निवर्तमान DRM आलोक अग्रवाल ने सौंपा कार्यभार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में बुधवार को नए डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मंडल कार्यालय में योगदान कर लिया। योगदान करने के साथ ही उन्होंने निवर्तमान डीआरएम आलोक अग्रवाल से रेल मंडल का कार्यभार लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। साथ ही कार्यभार आदान-प्रदान पत्र पर हस्ताक्षर किया।

इसके बाद इसकी प्रतिलिपि रेलवे बोर्ड एवं हाजीपुर जोन में वरीय अधिकारियों को भेजी गयी। इस दौरान रेल मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी भी उपस्थित थे। आदान-प्रदान के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंडल की विभिन्न विशेषताओं एवं कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की। मौके पर एडीआरएम वन जेके सिंह, एडीआरएम टू मनीष कुमार, सीनियर डीपीओ राजीव रंजन सहित रेल मंडल के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

बता दें कि समस्तीपुर रेल मंडल के निवर्तमान डीआरएम आलोक अग्रवाल ने 11 अगस्त 2021 में समस्तीपुर डीआरएम के पद पर योगदान किया था। 2 साल के कार्यकाल होने के बाद पिछले दिनों रेलवे के द्वारा 35 रेल मंडल में डीआरएम का तबादला किया गया। इसी कड़ी में समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल का भी तबादला किया गया। हालांकि इनकी पोस्टिंग फिलहाल नई जगह पर नहीं की गई है। जिसके कारण इनका नाम वेटिंग फॉर पोस्टिंग की लिस्ट में रखा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

3 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

7 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

17 घंटे ago