Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 घंटे में हो सकती है हल्की से मध्यम वर्षा, शहर की प्रमुख सड़कों पर जलजमाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के बाद जमकर बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर जलजमाव हो गया। बारिश के कारण लोग अस्त व्यस्त भी हुए। जब तक बारिश हुई लोग जहां तहां छिपे रहे। करीब 3.30 बजे से 4.30 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। वैसे मौसम विभाग ने भी दिन में ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था।

बारिश से काशीपुर, ताजपुर रोड, मोहनपुर रोड, बहादुरपुर, गुदरी बाजार, घोष लेन, पुरानी पोसट ऑफिस रोड, केई इंटर रोड, सोनबरसा चौक आदि जगह की सड़क पर दो से तीन फीट पानी लग गया। थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर भी पानी-पानी हो गया। सदर अस्पताल में भी कई जगह पानी लग गया। जबकि नगर निगम कार्यालय के सामने से रेलवे कॉलोनी जाने वाली सड़क पूरी तरह पानी में डूब गयी। जब तक बारिश हुई लोग जहां तहां दुकान व मकान के अहाते में छपे रहे। वहीं बारिश समाप्त होने के बाद राहगीरों को पानी हेलकर घर जाना पड़ा।

अगले 24 घंटे में हो सकती है हल्की से मध्यम वर्षा :

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 घंटेें में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान पश्चिम चंपारण के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। उसके बाद वर्षा की सक्रियता में कमी आने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 19 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

जिसके अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 12 से 15 किमी. प्रति घंटा की गति से पूरवा हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत एवं दोपहर में 65 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

4 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

10 घंटे ago