Samastipur

नकली सोना को असली बता ‘गोल्ड लोन’ के नाम पर समस्तीपुर के इस बैंक में हुई करोड़ों की घपलेबाजी; गुदरी बाजार से एक स्वर्णकार गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बैंक में गोल्ड लोने योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर लोन दिलाने का खुलासा किया गया है। इस मामले में बैंक के द्वारा गोल्ड एक्सपर्ट के रूप में हायर किए गए स्वर्णकार राजू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले के मास्टर माइंड सहित दो दर्जन लोन लेने वाले की तलाश में पुलिस छापेमारी करने में जुटी है। सूत्रों के अनुसार डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की घपलेबाजी हुई है।

नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक के द्वारा दिए गए प्राथमिकी के आधार पर स्वर्णकार राजू कुमार को गुदरी बाजार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक्सिस बैंक में गोल्ड लोन दिया जा रहा था। सोना की पहचान के आधार पर ही बैंक के द्वारा लोन की राशि आवंटित की जाती थी। इसके लिए सोना की पहचान के लिए बैंक ने गोल्ड एक्सपर्ट के रुप में स्वर्णकार राजू कुमार को हायर किया था। जिसके द्वारा सोने की जांच करने के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाता था, फिर उसी प्रमाण पत्र के आधार पर बैंक संबंधित व्यक्ति को लोन की राशि देती थी।

इसमें दो दर्जन से अधिक लोगों के नकली व गड़बडी वाले गोल्ड को भी शुद्धता का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मास्टर माइंड के इशारे पर स्वर्णकार ऐसे दो दर्जन लोगों को गोल्ड लोन दिलवाया। फिर लोन की राशि मिलने के बाद कुछ राशि इन लोगों के बीच भी बंटवारा की जाती थी।

इसका खुलासा तब हुआ जब बैंक के ऑडिट में दो दर्जन से अधिक लोन लेने वाले के जमा किए गए जेवर व सोना नकली निकला। जिसके बाद बैंक से फर्जीवाड़ा करने सहित अन्य आरोप में शाखा प्रबंधक के द्वारा नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने स्वर्णकार राजू कुमार को गिरफ्तार कर ली है। साथ ही उससे पूछताछ में मास्टर माइंड सहित कई लोनी के नाम भी सामने आया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago