Samastipur

मुक्तापुर में हीरो मोटोकॉर्प के भव्य शोरूम ‘शिवा हीरो’ का हुआ उद्घाटन, ग्राहकों को बाइक के साथ मिले बंपर पुरस्कार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला मुख्यालय से सटे समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर मुक्तापुर में हीरो मोटो कॉर्प के भव्य शोरूम ‘शिवा हीरो’ का भव्य उद्घाटन गुरुवार को हुआ। इस दौरान जोनल हेड स्वामीनाथन, एरिया मैनेजर राजीव रंजन चौधरी, एरिया CAD मैनेजर विकास अग्रवाल के अलावे परिवार के सदस्यों ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शोरूम का उद्घाटन किया। बता दें कि पिछले 35 वर्षों से लगातार समस्तीपुर शहरवासियों के लिये शिवा हीरो बाइक उपलब्ध करा रही है। मोहनपुर रोड व बाइपास रोड में हीरो मोटोकॉर्प का शोरूम शिवा हीरो के द्वारा पहले से संचालित है।

एजेंसी के प्रोपराइटर सतीश चांदना ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व की सबसे ज्यादा बिकने वाली हीरो मोटो कॉर्प की सभी मॉडल की गाड़ियाँ अब मुक्तापुर शो रूम में भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह शोरूम मुक्तापुर सहित आस-पास के इलाके के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस शोरूम के कारण जहाँ ग्राहकों को आसानी ने गाड़ी और उच्च स्तरीय सर्विस मिलेगी वहीं सैकड़ों परिवारों को रोजगार भी मिलेगा। मुक्तापुर में शो रूम के उद्घाटन हो जाने के बाद कल्याणपुर, पूसा, किशनपुर, रामभद्रपुर, जटमलपुर, कलौंजर, खानपुर, वारिसनगर के लोगों को जिला मुख्यालय आने की जरुरत नहीं होगी। अब उन्हें मुक्तापुर में ही मोटरसाइकिल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

वहीं आशीष चांदना ने बताया कि पहले दिन बुकिंग होने वाले गाड़ी मालिकों के बीच गिफ्ट का भी वितरण किया गया। अभी शोरूम में एक्सट्रीम, स्पलेंडर प्लस, सूपर स्पलेंडेर, पेशन-प्रो सहित तमाम मॉडल उपलब्ध हैं। मुक्तापुर शोरूम में ग्राहकों के लिए टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गयी है साथ ही उद्घाटन के मौके पर सड़क सुरक्षा से सम्बंधित उपाय की भी जानकारी प्रदान की गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

4 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

5 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

5 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

8 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

8 घंटे ago