समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत करीम नगर पंचायत के मोगलचक गांव स्थित दाहु सहनी घाट पर बने वाया नदी में बांस पुल को असामाजिक तत्वों ने क्षति ग्रस्त कर दिया जिससे आम लोगों का आवागमन ठप हो चुका है। जिससे आने-जाने में काफी कठनाईयों का जमाना करना पड़ रहा है। वर्षों से यह बांस पुल लोगों के यातायात का एकमात्र साधन था, लेकिन असामाजिक तत्वों ने उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह पुल दस हजार से उपर की आबादी समेत कई गांव को जोड़ने वाला मुख्य पुल माना जा रहा है। जो बीते कई दिनों से अवरुध पड़ा है। इस जनहित मामले पर अभी तक किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग की मदद से ही समय-समय पर इस पुल का मरम्मत किया जाता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि 50 वर्षों से अधिक समय से इस गांव के लोगों के लिए इस पार से उस पार जाने के लिए बांस पुल ही एकमात्र साधन है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पुल बनाने की गुहार भी लगाई गई, लेकिन आज तक यहां पुल का निर्माण नहीं हो पाया।
ग्रामीणों की माने तो इस बांस पुल के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के लगभग 10 गांव के लोग प्रभावित हैं। लोगों को एक दूसरे से मिलने या अन्य दैनिक कार्यों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए लोगों को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ग्रामीणों के मदद से ही समय-समय पर इस पूल का मरम्मत किया जाता है ताकि गांव के लोग अपनी दैनिक कार्यों को आसानी से कर सके। लेकिन असामाजिक तत्वों ने इस बांस पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके कारण एक सप्ताह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…