समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर पंचायत अंतर्गत मधुरापुर घाट निवासी मदन चौधरी से बदमाशों ने चार लाख रुपये लूट लिया। वे अपने भाई पवन चौधरी के साथ गुरुवार दोपहर बाइक से रुपए जमा करने सेंट्रल बैंक की शाखा मधुरापुर टारा जा रहे थे। उसी दौरान मधुरापुर गांव में ही बदमाशों ने जबरन रोककर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने के बाद 4 लाख रुपए छीन लिया।
घटना के बाद लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। वहीं थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि नल-जल के मामले को लेकर दोनों पक्षों में सुबह में मारपीट हुई थी जिसे स्थानीय स्तर पर लोगों ने शांत करा दिया गया था। फिर भी पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत पूरे बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की अलौकिक छटा,…