समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरा गांव में गुरुवार की रात बारात में डांस करने के विवाद के बाद वर-वधू पक्ष में जमकर मारपीट की घटना हुई। इस दौरान समझाने-बुझाने गये दूल्हन के चाचा की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना के विरोध में लोगों ने रामपुरा के पास शव को रखकर समस्तीपुर-दरभंगा मुख्यपथ को जाम कर दिया। जिससे इस सड़क पर लोगों का आवागमन ठप पर गया है। घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों का समझाने- बूझाने में लगी है। मृतक गांव के ही नारायण महतो 50 वर्ष बताए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम ही था।
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच शहर के बीआरबी कॉलेज…
समस्तीपुर : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज शुक्रवार…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आगमन शुक्रवार को समस्तीपुर रेल…