Samastipur

मोहिउद्दीननगर में बोले आनंद मोहन- नागपुर के इशारे पर कार्य करती है BJP

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- हाईस्कूल रासपुर पतसिया में जदयू नेता राणा राजीव सिंह की आदमकद प्रतिमा का बुधवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि नागपुर के इशारे पर भाजपा संचालित होती है। नागपुर से जो कहा जाता है उसी के आलोक में कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि अटल सरकार बचाने के लिए उन्होंने पांच सांसद देकर मदद की थी। भैरो सिंह शेखावत को उपराष्ट्रपति बनाने में मदद की। उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी, आडवाणी, जोशी जैसे नेताओं के साथ काम किया। आज मणिपुर और नगालैंड जल रहा है उसको पहले भाजपा देखे और समाधान निकाले। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।

आनंद मोहन ने भाजपा के शीर्ष नेताओं पर जमकर हमला बोला। कहा कि पटना की रैली में 23 नवंबर को भाजपा को पता चल जायेगा कि उनकी कुर्सी कब तक सुरक्षित है। उन्होंने लोगो से पटना की रैली में भाग लेने का नौता देते हुए आनंद मोहन को फंसाने वालो को सबक सिखाने का आह्वान किया।

वहीं स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने स्वर्गीय राणा राजीव सिंह के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को हिन्दू मुस्लिम और अगड़ा पिछड़ा में बांटने वाले को जनता कभी माफ नही करेगी। देश को बंटने से बचाना हम सभी की जिम्मेवारी है। दल अलग अलग हो सकता है लेकिन देश के प्रति सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago