Samastipur

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा, गलत खून चढ़ाने का परिजनों ने लगाया आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित माता चंद्रकला हॉस्पिटल में शनिवार को इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन एवं चिकित्सक के विरुद्ध लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी विमला देवी का जांघ टूटा हुआ था।

माता चंद्रकला हॉस्पिटल के चिकित्सकों से सलाह-मशविरा के बाद विमला देवी के टूटे जांघ में स्टील रॉड लगाना तय हुआ था। जिसके बाद महिला मरीज को मां चंद्रकला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मरीज को खून चढ़ाने की बात पर परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन को अपना-अपना खून देने की बात कही। लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधन के द्वारा परिजनों से खून लेने की बात को नकारते हुए बताया गया कि मरीज को खून चढ़ाने की व्यवस्था हॉस्पिटल प्रबंधन कर लेगी।

वहीं, परिजनों के अनुसार खून चढ़ाने के दौरान महिला की तबीयत काफी बिगड़ रही थी। जिसकी शिकायत परिजनों ने चिकित्सकों से की, बावजूद इसके महिला को खून चढ़ाना जारी रहा। इसी दौरान तबीयत काफी बिगड़ जाने के कारण महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

परिजनों का आरोप था कि गलत खून से चढ़ाने के कारण महिला की मौत हुई है। मामले की सूचना उपरांत पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।

इस बाबत मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल को भेजा गया था। दरोगा भगत प्रसाद यादव के द्वारा आक्रोशित परिजनों एवं हॉस्पिटल प्रबंधन से बात कर हंगामे को शांत करवाया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों के द्वारा अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

22 मिनट ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

4 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

15 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

15 घंटे ago