Samastipur

समस्तीपुर में RPF इंस्पेक्टर के ढाई वर्षीय पुत्र की नाले में डूब पर हुई मौत, मचा कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के रेलवे कॉलोनी में गुरुवार की सुबह आरपीएफ क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर संगीता कुमारी के ढाई वर्षीय पुत्र की क्वार्टर के सामने नाला में डूब कर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्य समेत आरपीएफ कर्मियों के बीच मातम का माहौल है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संगीता कुमारी का ढाई वर्षीय पुत्र अथर्व सुबह अपने क्वार्टर के सामने खेल रहा था। परिवार के लोग भी आसपास ही थे। इसी दौरान वह नाला में जा गिरा। लेकिन लोगों की उस पर नजर नहीं पड़ी। बच्चे को नहीं देखने के बाद परिवार के लोग आसपास खोजने लगे इसी दौरान लोगों ने बच्चा को नाली में गिरा हुआ पाया।

हो-हल्ला होने पर जुटे आरपीएफ कर्मियों ने बच्चा को आनन-फानन में उठाकर रेलवे अस्पताल लाया। वहां से परिवार के लोग बच्चे को एक निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। बाद में परिवार के लोग बच्चा को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने ईसीजी टेस्ट के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चा को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवारिक सदस्यों में कोहराम मच गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर को कई पुलिसकर्मी संभाल रहे थे बावजूद वह बेसुध बनी हुई थी।

बताया गया है कि इंस्पेक्टर संगीता के पति दिनेश कुमार है। इंस्पेक्टर संगीता झारखंड की रहने वाली है और पिछले 1 साल से समस्तीपुर में कार्यरत है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों के साथ ही आरपीएफ कॉलोनी में मातम की स्थिति बनी हुई है। जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ के वरीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

1 घंटा ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

5 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

14 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

16 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

16 घंटे ago