Bihar

बिहार: शराब पीकर लुंगी-बनियान में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, लुंगी पहनकर रहे थे डांस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में सकरा प्रखंड के पहाड़पुर गांव स्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश ठाकुर बुधवार को नशे की हालत में स्कूल पहुंच गये. लुंगी-गंजी पहने प्रधानाध्यापक के कक्षा में पहुंचने से अफरा-तफरी मच गयी. कक्षा में ही हंगामा करने लगे. बीच-बीच डांस भी कर रहे थे. बच्चों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने डांस करते प्रधानाध्यापक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया. वार्ड सदस्य सह विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष सहन बेगम ने सकरा थाने में प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि की गयी है. वार्ड सदस्य ने पुलिस को बताया कि लोगों ने उन्हें चारदीवारी के भीतर घेरकर रखा और पुलिस को सौंप दिया.

स्कूल में प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों ने घेरा

वार्ड सदस्य ने पुलिस को बताया कि डिहुली पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर (उर्दू) में पदस्थापित प्रधानाध्यापक उमेश ठाकुर बुधवार की सुबह 10 बजे नशे की हालत में लूंगी-गंजी में ही विद्यालय पहुंच गये. इसके बाद विद्यालय में ही डांस करने लगे और गाना गाने लगे. प्रधानाध्यापक की इस करतूत को देखकर विद्यालय में हड़कंप मच गया. छात्र-छात्राओं ने मामले की सूचना परिजन एवं ग्रामीणों की दी. ग्रामीणों के पहुंचने पर भी प्रधानाध्यापक की हरकत जारी थी. लोगों ने उन्हें विद्यालय की चारदीवारी के भीतर घेरकर रखा और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया.

महिला शिक्षिकाओं से भी अभ्रदता

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल के हेडमास्टर उमेश ठाकुर अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं. इसके बाद शिक्षकों के साथ में उलूल-जुलूल हरकत करते हैं. कई बार स्कूल के लोगों ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वो अपनी आदतों से बाज नहीं आए. लोगों ने बताया कि वो शराब के नशे में इतना चूर थे कि उन्होंने शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार भी किया. इससे महिला शिक्षिकाओं ने जमकर विरोध किया. हालांकि, शराब के नशे में होने के कारण हेडमास्टर की कान पर जू तक नहीं रेंगा.

Avinash Roy

Recent Posts

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

8 मिनट ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

4 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

13 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

15 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

15 घंटे ago