समस्तीपुर :- वर्तमान भारत सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर परेशान करने के विरुद्ध एक जुलूस समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए मथुरापुर घाट गोलंबर के समीप पहुंचा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेसियाें ने भाग लिया जो विभिन्न प्रकार की तख्तियां अपने हाथों में लिए हुए थें तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पक्ष में नारे लगा रहे थें।
अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने कहा कि भाजपा नित नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा एक साजिश के तहत संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के कार्य का समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी घोर शब्दों में निंदा करती है। कांग्रेस देश के प्रधानमंत्री को यह चेतावनी देना चाहती है की संवैधानिक संस्थाओं के कार्यों में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप बंद करें, क्योंकि देश की जनता इस कुकीर्तों को देख एवं समझ रही है। जनता 2024 के आम चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान, परमानंद मिश्र, डोमन राय, बाल मुकुंद राय, मो० फिरोज अंसारी, सुरेश कुमार महतो, अभिनव कुमार अंशु, कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, समी अहमद मुन्ना, प्रमोद कुमार चौधरी, राम कैलाश राम, राजन कुमार वर्मा, अमित कुमार, महफूज आलम, कृष्ण कुमार राय, गुड्डू कुमार, सैफुल्लाह, हामीद जोहैर, सोनू वर्मा, भारत कुमार, मो. ईशाक, आभाष सिंह हज़ारी, आकाश सिंह हजारी, साजिद अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…