लाठीचार्ज के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर में CM नीतीश कुमार के पुतले को फांसी पर लटकाया, फिर जलाकर पीटा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज समस्तीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर महागठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले को फांसी पर लटका कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि शिक्षकों के मुद्दे सहित अन्य मांगों को लेकर BJP के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्ण तरीके से उन पर लाठियां बरसाई गई। इसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई है। इसके विरोध में आज BJP कार्यकर्ताओं द्वारा नीतीश कुमार को फांसी पर लटका कर उनका पुतला दहन किया जा रहा हैं।

वीडियो… 

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *