समस्तीपुर/पटोरी :- महामद्दीपुर निवासी रंजीत पासवान की पत्नी सीता देवी (39) की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सीता देवी घर के समीप बांध के नीचे किसी काम से जा रही थी। उसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया।
इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे दलसिंहसराय में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। इनको पांच पुत्री है। तीन वर्ष पूर्व एकमात्र 2 वर्ष के पुत्र की मरगंग नदी में डूबने से मौत हो गयी थी। बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…