समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर वार्ड संख्या-32 मोहल्ला में राज बेकरी नामक दुकान चलाने वाले युवा कारोबारी ने फंदे से लटककर जान दे दी। कारोबारी की पहचान जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गौसपुर निवासी रामवृक्ष महतो का 24 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है। जो समस्तीपुर के काशीपुर में किराए के मकान लेकर रहता था और बेकरी चलाता था। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए देर रात सदर अस्पताल भेजा।
घटना के संबंध में बताया गया है कि नवीन दोपहर ही अपनी दुकान से कर्मचारियों को यह कह कर निकला कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, आराम करने के लिए जा रहा है। लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो दुकान के कर्मी उसके क्वार्टर पर जाकर काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने गेट नहीं खुला।
बाद में मामले की जानकारी दलसिंहसराय में उसके परिजनों को दी गई। इसके बाद देर रात परिजन समस्तीपुर पहुंचे तो नगर पुलिस के सामने गेट को थोड़ा गया। गेट तोड़े जाने के बाद सभी लोग दंग रह गए कारोबारी का शव पंखा से लटक रहा था।
बहरहाल युवा कारोबारी ने किस कारण सुसाइड किया है यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। शव के पास सुसाइड नोट आदि भी नहीं मिला है। बताया गया कि कारोबारी की अभी शादी भी नहीं हुई थी और वह बैचलर ही रहता था। वहीं मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, चुकीं कमरा अंदर से बंद था। कमरा को बाहर से तोड़ा गया है। आत्महत्या के पीछे का क्या कारण है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…