समस्तीपुर/पूसा :- उमा पांडेय कॉलेज पूसा में शनिवार को आइसा का तीसरा सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता कॉलेज इकाई के पूर्व सचिव तुषार कुमार ने किया व संचालन छात्र शिवम सरोज ने किया। मुख्य अतिथि आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार व पर्यवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष रौशन कुमार मौजूद थे।
इस दौरान 13 सदस्यीय कॉलेज इकाई गठित की गई। जिसकी अध्यक्ष प्रिया कुमारी व सचिव अंजली कुमारी बनाई गई। इसके अलावा शिवम सरोज, कोमल कुमारी उपाध्यक्ष, नैना कुमारी, राजा कुमार सह सचिव बनाये गये। वहीं काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, मीनू कुमारी, राहुल कुमार, उमा कुमारी, शांतनु कुमार, केशव कुमार सदस्य चुने गए।
मौके पर वक्ताओं ने अभियान चलाकर नई शिक्षा नीति को वापस लेने की मांग करने, 17 जुलाई को राजभवन मार्च, 27 जुलाई को जिला सम्मेलन एवं 9 से 11 अगस्त को कोलकाता में राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। मौके पर कॉलेज छात्रसंघ पूर्व प्रतिनिधि दीपू कुमार, आरवाईए नेता चंदन कुमार, नेहा कुमारी, काजल कुमारी, कोमल कुमारी, राहुल कुमार, नैना कुमारी, मीना कुमारी, उमा कुमारी, अभिषेक आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत पूरे बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की अलौकिक छटा,…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा परिसर में शनिवार की सुबह पुलिस…
समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव में एक 17 वर्षीय…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…