Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन का मुख्य द्वार अतिक्रमणकारियों के चंगुल में, सवारी बैठाने के लिए टोटो चालक बेतरतीब गाड़ी लगाकर बैठे रहते हैं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित समस्तीपुर जंक्शन का मुख्य गेट अतिक्रमणकारियों के चंगुल में है। इससे सुबह से लेकर रात तक मुख्य गेट हमेशा जाम रहता है। इसकी वजह से स्टेशन पर आने जाने में यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। स्टेशन के मुख्य गेट सबसे अधिक व्यस्त रहता है। मुख्य गेट के सामने एफओपी, एस्कलेटर, बुकिंग काउंटर, पूछताछ केंद्र, मुसाफिर खाना के अलावे एटीएम भी है। जिसके कारण मुख्य गेट काफी व्यस्त रहता है। इसके बावजूद यहां अतिक्रमण पर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है।

इससे एक तरफ जहां मुख्य गेट पर दुकानें लगायी जाती है, वहीं दूसरी ओर सवारी बैठाने के लिए टोटो चालक बेतरतीब गाड़ी लगाये रहते हैं। जिससे मुख्य गेट से अकेले निकलना भी मुश्किल हो जाता है। टोटो के जाम के कारण हमेशा गेट पर भीड़ लगी रहती है। विडंबना यह है कि यहां ट्रैफिक पोस्ट भी बनाया गया है, लेकिन टोटो चालकों पर उसका असर नहीं है। अब ट्रैफिक पोस्ट के बावजूद टोटो चालकों द्वारा सड़क पर ही पार्किंग करना, कर्ह सवालों को जन्म दे रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

39 मिनट ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

3 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

4 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

14 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

15 घंटे ago