Samastipur

समस्तीपुर: आखिर पांच साल के बच्चे के मुंह में अपराधियों ने क्यों मारी होगी गोली? पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, एक हिरासत में…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहमा में शुक्रवार की रात अपराधियों ने पांच साल के बच्चे के मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान सिहमा गांव के विपिन कुमार यादव के बेटे आर्यन कुमार (5 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर बिथान पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस मामले छानबीन में जुटी हुई हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है की है आखिर 5 वर्ष के मासूम को क्यों गोली मारी गई?

जानकारी के अनुसार बीते रात सिहमा गांव के विपिन यादव का बेटा गांव के ही पड़ोसी रामानंद यादव के किराना दुकान पर सामान खरीदने गया था। इसी दौरान अपराधियों ने मुंह में गोली मार दी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। सूचना मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में आर्यन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। लोग बार-बार यही बोल रहे हैं की आखिर इस मासूम को गोली क्यों मारी गई होगी। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस मामले में किराना दुकानदार से भी पूछताछ जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

33 मिनट ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

22 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago