Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखरंड पर किशनपुर-रामभद्रपुर स्टेशन के बीच नई पटरी पर नारियल फोड़कर दौड़ायी गई ट्रेन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दरभंगा रेलखरंड में दोहरीकरण रेलवे लाइन परियोजना अंतर्गत मंगलवार को किशनपुर-रामभद्रपुर स्टेशन के बीच नई रेलखंड का सीआरएस सुवोमोय मित्रा ने निरीक्षण किया। इसको लेकर पिछले तीन दिनों से उक्त रेलखंड पर एनआई वर्क चल रहा था। एनआई वर्क के बाद सीआरएस के निरीक्षण व 120 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया।

निरीक्षण से पूर्व सीआरएस ने किशनपुर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पूजा अर्चना की। साथ ही नारियल फोड़कर ट्रेन परिचालन का शुभारंभ किया। समस्तीपुर दरभंगा के बीच 38 किमी लंबे रेलखंड दोहरीकरण परियोजना अंतर्गत किशनपुर से रामभद्रपुर स्टेशन के बीच नवनिर्मित लगभग 6.5 किमी लंबे रेलखंड का उन्होंने निरीक्षण किया। सीआरएस ने अपनी टीम के साथ सबसे पहले मोटर ट्रॉली से किशनपुर से रामभद्रपुर तक गहन निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन कक्ष, केबिन, ज्वांट, रेलवे ट्रेक, गुमती आदि का जायजा लिया।

इसके बाद संरक्षा आयुक्त ने विशेष ट्रेन से किशनपुर से रामभद्रपुर तक 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया। इसके बाद सीआरएस ने कार्य में लगे अधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान डीआरएम आलोक अग्रवाल, नए डीआरएम विनय श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता कंस्ट्रक्शन महबूब आलम, सीनियर डीईएन कोर्ड संजय कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पीके गोयल आदि अधिकारी उपस्थित थे।

2017 से चल रहा है दोहरीकरण :

बता दें कि समस्तीपुर से दरभंगा रेलखंड का दोहरीकरण वर्ष 2017 से चल रहा है। इस कड़ी में किशनपुर से रामभद्रपुर स्टेशन तक नव दोहरीकृत रेलखंड का निरीक्षण किया गया। समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत 519 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन 38 किमी लंबे समस्तीपुर दरभंगा दोहरीकरण परियोजना का ही यह एक भाग है।

रामभद्रपुर से थलवारा में कार्य :

समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर शेष बचे रामभद्रपुर से हायाघाट एवं हायाघाट से थलवारा के बीच दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इन कार्यों को अब गति दी जाएगी। इस परियोजना के पूरा हो जाने के उपरांत समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी। साथ ही क्रॉसिंग के कारण ट्रेनों के परिचालन में लगने वाले समय भी कम होगा।

दो पार्ट में पहले से हो रहा परिचालन :

इस परियोजना अंतर्गत अब तक 10.5 किमी लंबे समस्तीपुर से किशनपुर तक तथा 09 किमी लंबे दरभंगा से थलवारा तक निर्माण कार्य पूरा करते हुए उसपर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ भी किया जा रहा है। अब किशनपुर से रामभद्रपुर तक दोहरीकरण रेललाइन पर शीघ्र ही परिचालन शुरु किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

3 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

7 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

8 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

11 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

13 घंटे ago