Samastipur

दलसिंहसराय में संदिग्ध स्थिति में युवक का शव खेत से बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखन्नी गांव के एक खेत में रविवार को संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलते ही आसपास के इलाकों में खबर आग की तरह फैल गई जिसके बाद वहां भीड़ इकठा हो गई। मृतक की पहचान चकबहाऊदीन पंचायत के सिजौली गांव निवासी स्व. रामचंद्र महतो के 26 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार महतो के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि मोख्तियारपुर गांव के वार्ड संख्या-18 में सड़क के किनारे एक खेत में एक व्यक्ति का शव देखकर लोगों ने स्थानीय ग्रामीणों को सूचना देते हुए पुलिस को भी सूचना दिया। शव मिलने की सूचना पर जुटे आसपास के लोगों ने उसकी पहचान मुकेश महतो के रूप में की, जिसके बाद घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक का साईकल भी पास में गिरा हुआ था।

हालांकि जांच को लेकर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने ठनका गिरने से युवक की मौत होने की संभावना जताई है। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी राजीव रंजन और अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टि तो ठनका की चपेट में आने से ही मौत प्रतीत हो रही है। वैसे शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की मौत कैसे हुई है। इधर घटना की सूचना के बाद मृतक की पत्नी संगीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया की मुकेश को तीन छोटे-छोटे बच्चे भी है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

7 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

13 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

14 घंटे ago