Samastipur

बिथान में 5 वर्षीय मासूम को उसके चचेरे भाई ने ही मारी थी गोली, चाचा और चाची को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहमा गांव में शुक्रवार रात 5 वर्षीय मासूम को उसके चचेरे भाई ने ही आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बच्चे के चाचा और चाची को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान गांव के ही विपिन कुमार के पुत्र आर्यन कुमार (5) के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि मृत बच्चे के परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो भाइयों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। तभी रामानंद यादव के बेटे गौरव कुमार उर्फ छोटू ने अपनी किराना दुकान पर बुलाकर आर्यन कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी।

गोली मारने का आरोपी गौरव कुमार उर्फ छोटू फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। मृतक के पिता विपिन कुमार ने इस मामले में गौरव कुमार उर्फ छोटू समेत अन्य लोगों को आरोपित किया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

2 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

3 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

3 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

9 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

9 घंटे ago