Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी से गायब रही बिजली, मोबाइल की रोशनी में डॉक्टर द्वारा इलाज किये जाने का वीडियो वायरल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- एक तरफ जहां सदर अस्पताल को लक्ष्य प्रमाण पत्र के बाद एनक्वास का भी राज्यस्तरीय प्रमाण पत्र मिल गया। लेकिन सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की हालत काफी खराब है। यूं कहें तो इमरजेंसी वार्ड को इमरजेंसी इलाज की जरुरत है। सदर अस्पताल में सभी सुविधाओं के बावजूद शुक्रवार की सुबह इमरजेंसी वार्ड से कई घंटे बिजली गायब रही। अंधेरे में मरीज के साथ-साथ कर्मियों को समय काटनी पड़ी, लेकिन जेनरेटर को स्टार्ट नहीं किया गया।

जिसके कारण शुक्रवार की सुबह गंभीर रुप से जख्मी मरीजों को इलाज करने में ऑन ड्यूटी चिकित्सक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज की स्थिति काफी गंभीर थी, जिसके कारण ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार को मोबाइल की रोशनी में ही इलाज शुरु करना पड़ा। इस दौरान मोबाइल की रोशनी में जख्मी के शरीर पर जख्म को गिना गया।

फिर उसका बीपी व अन्य जांच की गयी। लगभग आधे घंटे तक मरीज का इलाज मोबाइल की रोशनी में किया गया। इसके बाद कई बार गार्ड के कहने पर जेनरेटर को स्टार्ट किया गया।

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे ही बिजली कट गयी। जिसके बाद बिजली गंभीर मरीज के आने पर बिजली को शुरु किया गया। इस दौरान कई घंटे तक सभी लोगों को अंधेरे में ही रहना पड़ा।

इस संबंध में डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि इमरजेंसी में बिजली नहीं रहने की जांच की जाएगी। अगर बिजली कटती है तो इसके लिए जेनरेटर की भी सुविधा है। किस कारण जेनरेटर स्टार्ट नहीं किया गया, इसकी जांच कर दोषी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इमरजेंसी में बिजली कटने के बाद मोबाइल की रोशनी में इलाज करने की यह कोई पहली घटना नहीं है। चार दिन पूर्व भी एक गंभीर मरीज का इलाज मोबाइल की रोशनी में किया गया। कर्मियों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि इमरजेंसी वार्ड में इन दिनों बिजली की गंभीर संकट बना हुआ है। आए दिन घंटों बिजली गायब रहती है। जिसके कारण मरीजों के साथ-साथ कर्मियों को भी काफी परेशानी होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago