Samastipur

केके पाठक के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक ने किया BRB कॉलेज का निरीक्षण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक नसीम अहमद ने शनिवार को बीआरबी कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। कॉलेज में आने के बाद वे सीधा उस क्लास में पहुंच गए, जहां कॉलेज के प्राचार्य खुद एसएससी का क्लास ले रहे थे। संयुक्त निदेशक के पहुंचते ही बाद पूरे कॉलेज में हलचल मच गई कि कॉलेज का औचक निरीक्षण हो रहा है। वहां से निकलने के बाद संयुक्त निदेशक कॉलेज के एक कमरे में चल रहे बीपीएससी की तैयारी के क्लास में पहुंच कर खुद क्लास लेने लगे।

वहां से निकलने के बाद संयुक्त निदेशक ने प्राचार्य से कॉलेज के शिक्षकों व कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की प्रति मंगवा कर उसकी जांच की। काॅलेज के पिछले ऑडिट रिपोर्ट व सभी तरह के भुगतान पंजी, कैश बुक, बैंक स्टेटमेंट आदि अभिलेखों की हार्ड कॉपी मंगवा कर अपने पास रख लिए। कुछ क्लास को देखा। शौचालय की स्थिति देखी। कॉलेज के प्राचार्य से कई जानकारी ली। लैब व लाईब्रेरी भी देखी। इसके बाद कॉलेज परिसर में प्राचार्य व कॉलेज के शिक्षकों के साथ ग्रुप फ़ोटो खिंचवाई।

उनके कॉलेज से जाने के बाद कॉलेज के शिक्षकों व कर्मियों ने राहत की सांस ली। कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि निरीक्षण में सहायक निदेशक ने कॉलेज में सब कुछ सामान्य पाया। वे कॉलेज की व्यवस्था से खुश थे। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर सात जिलों के कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया गया, जो लाइव पर था।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

2 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

3 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

3 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

9 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

9 घंटे ago