समस्तीपुर : समस्तीपुर के पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में आज से बिहार स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर विवेकानंद ठाकुर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर समीर कुमार साईं, हसनपुर चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविंद्र तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी आकाश कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
31 जुलाई से 4 अगस्त तक चलने वाले इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में बिहार के 25 जिलों के 150 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। समस्तीपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव तरुण कुमार का बताना है कि टूर्नामेंट का फाइनल 4 अगस्त को खेला जाएगा। इसी दिन बिहार स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन होगा और उन्हें 9 अगस्त तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद टीम पूर्वी क्षेत्र नेशनल में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता रवाना होगी।
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…