Bihar

आशुतोष हत्याकांड की जांच CID के हवाले, मुजफ्फरपुर पहुंचे अधिकारी; खुलेगा ट्रिपल मर्डर का राज?

बिहार के मुजफ्फरपुर में 21 जुलाई को हुए ट्रिपल मर्डर कांड की जांच अब सीआईडी के हवाले कर दिया गया है। नगर थाना के लकरी ढाई इलाके में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उसके दो बॉडीगार्ड की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों में 5 लोगों को गोली मारी जिसमें 3 की मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में सीआईडी के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। पटना से इंस्पेक्टर और एक एएसआई स्तर के अधिकारी जानकारी जुटाने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंच चुके हैं।

जिले के एससएसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिला पुलिस के साथ समीक्षा बैठक में तिरहुत रेंज के आईजी पंकज सिन्हा ने इसकी अनुसंशा की थी। उसके बाद यह मामला सीआईडी को विधिवत सौंप दिया गया है। एससएसपी ने बताया कि 21 जुलाई की रात में यह हत्याकांड हुआ था आशुतोष शाही समेत तीन लोगो की हत्या हुई थी। प्रॉपर्टी डीलर के साथ उनके दो अंगरक्षक थे जिनकी मौत हो गई। इस केस की छानबीन जिला पुलिस और IG के माध्यम से अनुसंशा की गई थी। इसलिए अब जो आगे का अनुसंधान है, वो CID करेगी।

इस मामले में अबतक कुल छह लोगों को नाजमद बनाकर मुजफ्फरपुर पुलिस अपने स्तर से कर रही थी। अभी तक दो लोगों पूर्व पार्षद मो शेरू और भू कारोबारी विक्रम शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है जबकि नामजद डॉलर वकील का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। इस बीच आईजी साहब की अनुशंसा पर सीआईडी को यह केस सौंप दिया गया है।

पूर्व मेयर की भी इसी क्षेत्र में हुई थी हत्या

बताते चलें कि आशुतोष शाही के गुरु और मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या भी इसी इलाके में कर दी गयी थी। 23 सितंबर 2018 को पूर्व मेयर समीर कुमार को एके-47 से भून दिया गया था। उनके ड्राइवर को भी बदमाशों ने मार डाला। कांड में जमीन कारोबारी आशुतोष शाही को भी आरोपित बनाया गया था जिसमें वह पटना हाईकोर्ट से बेल पर थे। बीते 21 जुलाई को वहां से करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित डॉलर वकील के घर में आशुतोष को भून दिया गया।

बेगूसराय में ओंकार और छपरा में मंटू शर्मा के घर पर छापेमारी

इस घटना में नगर थाने की पुलिस टीम रविवार की देर शाम बेगूसराय और छपरा पहुंची। बताया गया कि बेगूसराय के मझौल में आरोपित रणंजय ओंकार का घर है, जबकि छपरा के परसा में मंटू शर्मा घर है। दोनों के घर पर छापेमारी की गई। इसके साथ ही दोनों थाना की पुलिस को वारंट का तामिला कराया गया। इस छापेमारी का जिक्र केस डायरी में करते हुए पुलिस दोनों के नाम का इश्तेहार लेगी। इसके लिए कोर्ट में आवेदन दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

4 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

10 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

11 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago