Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पिछले 10 घंटों से पोस्टमार्टम के इंतजार में बैठे परिजन हैं परेशान, डॉक्टर की मनमानी के कारण हो रही परेशानी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर आए दिन सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इसकी व्यवस्था में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव का है। जहां शनिवार की शाम खेलने के दौरान पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और परिजन के द्वारा शव को बीती रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन सदर अस्पताल में डॉक्टर की मनमानी के कारण पिछले 10 घंटों से परिजन पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं।

परिजन का कहना है कि शनिवार की रात 9 बजे वह शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे। उस वक्त ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने यह कहकर पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया कि रात को पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं है। इसके बाद सुबह 7 बजे उस डॉक्टर ने यह कहकर पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है। 8 बजे की शिफ्ट में पहुंचे डॉक्टर ने यह कह कर पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया कि यह पिछले डॉक्टर की जिम्मेदारी थी।

वहीं इस मामले सदर अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर मामले की लीपापोती कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सूबे के सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का दावा करने वाली सरकार आखिर कब तक समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था को सुधार पाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

49 मिनट ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

10 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

21 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

21 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

22 घंटे ago