Samastipur

लगातार एक हफ्ते से 40 डिग्री से उपर है तापमान, समस्तीपुर में हीट वेव का असर तेज, सड़के हो रही सूनसान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- लगातार एक हफ्ते से 40 डिग्री से उपर रह रहे तापमान के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान और गरम हो गया। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी रही। हालांकि दोपहर के समय हल्के बादल दिखाई दिए, उसके बावजूद गर्म पछिया हवाओं ने गर्मी बरकरार रखी। जिले में हीट वेव का असर तेज हो गया है।

इस वजह से दिन में लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। अधिक तापमान के बीच 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। सूर्य की तेज रोशनी अधिकतम तापमान और गर्म हवाओं की वजह से दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इस वजह से हमेशा व्यस्त रहने वाली मुख्य सड़कें भी दोपहर में सुनसान दिखने लगी।

शहर ताजपुर रोड, मोहनपुर रोड, मगरदही घाट रोड सबसे व्यस्त सड़क है। यहां पर गाड़ियों की लाइन कभी खत्म नहीं होता है, लेकिन तेज गर्मी और हीटवेव की वजह से लोग ग्रामीण इलाकों के लोगों की बात तो दूर शहर के लोग भी नहीं निकले। दोपहर 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक सड़कों पर लोग काफी कम संख्या में दिखे।

यह सड़क कभी सुनसान दिखाई देती रही तो कभी कभार ही कुछ लोग ही आवागमन करते दिखे। यही हाल शहर के अन्य सड़कों की है। शहर के गोला रोड पर भी लोगों का आवागमन कम दिखा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने और हीट वेब चलने से आवश्यक कामकाजी प्रभावित हो रहा है। लोग दोपहर में कामकाज के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

14 घंटे ago