Bihar

8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रैक आज बिहार पहुंचेगा, पटना-रांची के बीच ट्रायल जल्द

बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इस ट्रेन की आठ बोगियों वाला नया कार रैक मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स पहुंच जाएगा। इसके बाद इस ट्रेन का ट्रायल रन कराया जाएगा। फिर इसके परिचालन की तारीख तय होगी। फिलहाल जून महीने के दूसरे हफ्ते में इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन को चलाने की तैयारी है। उससे पहले पटना से रांची तक रेलवे ट्रैक पर संरक्षा मानकों को दुरुस्त किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन मेन लाइन से पटना के लिए लाई जा रही है। विशेष गोपनीयता की वजह से इसके आने की वास्तविक समय की सूचना रेलवे की ओर से आधिकारिक रूप से नहीं जारी की गई है।

हालांकि पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने पटना-रांची रूट के लिए आठ बोगियों वाले रैक के अलॉटमेंट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तारीख की घोषणा होने पर इसकी आधिकारिक रूप से सूचना जारी की जाएगी। लोगों को इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलने का इंतजार बेसब्री से है।

राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में पटना रांची वंदे भारत ट्रेन के रैक का सेंकेंड्री मेंटेनेंस होगा। इसका प्राथमिक मेंटेनेंस रांची में होना है। राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में बनी पिट लाइन को इसके मेंटेनेंस के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है। राजेंद्र नगर में इसके नए कोच के आने के बाद तकनीकी परीक्षण होगा। इसके बाद इसका पटना से रांची के बीच ट्रायल रन कराया जाएगा। ट्रायल रन के दौरान तकनीकी पक्ष और संरक्षा के पहलुओं की बारीकी से जांच होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से रांची के बीच की दूरी महज 6 घंटे में तय होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

14 घंटे ago